- Hindi News
- National
- Bhandara News Bhandra The Young Man Who Went To Take A Bath Slipped Died After Falling In A Well
भंडरा : नहाने गए युवक का पैर फिसला, कुआं में गिरने से मौत
भंडरा | प्रखंड थाना क्षेत्र के बेदाल टंगरा टोली निवासी शंकर महतो के 22 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार महतो की मौत कुंआ में गिरने से हो गई। बताया गया कि 9 मार्च की सुबह वह कुआं में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान पानी भरने के क्रम में कुंआ में लगे लकड़ी का पौठा टूट गया और लकड़ी समेत कुआं में गिर गया। जिसके कुआं में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मामले पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।