पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lohardaga News Bike Rider Dies Due To Mini Truck Collision Villagers Keep Road Jam For 4 Hours

मिनी ट्रक की चपेट में अाने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने 4 घंटे रखा सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क किनारे लगी वाहनों की लंबी लाइन।

घटना स्थल पर शव को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।

कुडू|कुडू लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी चौक के समीप टाटा 709 व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टाटी गांव निवासी नवल किशोर राय के रूप में हुई। घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को पीछा कर ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। वाहन चालक के साथ मारपीट की सूचना पर कुडू पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार, लवकुश सिंह घटना स्थल पहुंच वाहन चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने घायल वाहन चालक को इलाज के लिये कुडू अस्पताल पहुंचाया।

वहीं घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कुडू लोहरदगा सड़क को मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि नवल किशोर राय पिछले कई वर्षों से पीएचडी विभाग में दैनिक भोगी कर्मी के रूप में चापाकल मरम्मत का कार्य करते थे। घटना की सूचना पर एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरिऔध करमाली, बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ कमलेश उरांव, प्रशिक्षु दरोगा कुमारी राधा रागनी घटनास्थल पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। जिस पर परिजनों ने पीएचडी विभाग से पिछले एक वर्षों के बकाए रुपए की मांग, पारिवारिक लाभ सहित अन्य मांग किया। जिस पर सीओ कमलेश उरांव व बीडीओ मनोरंजन कुमार ने पारिवारिक लाभ के रूप में कानूनी प्रक्रिया होने के बाद 20 हजार रुपए देने की बात कही। वहीं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुशील टुडू मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिजनों को विभाग की ओर से 10 हजार रुपए देने की बात कही। प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा। सड़क जाम लगभग 4 घंटे तक रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनें फंसी रही।
खबरें और भी हैं...