पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा नेताओं ने ईई से पावर कट की समस्या दूर करने की बात कही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने शनिवार को विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सुबह छह बजे से दस बजे तक पावर कट होने से आमलोगों को विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पावर कट नौ बजे से एक बजे तक किया जाए। सभी पावर सबस्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई। यह भी कहा गया कि गांव में बिना बिजली कनेक्शन के ही ग्रामीणों को बिजली बिल दिया जा रहा है इसका समाधान किया जाए। ईई विश्वेश्वर मरांडी ने कहा कि 15 मई तक विभाग के लंबित कार्यों का निपटारा किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...