डुमरडीह के बजरंग दल का रक्तदान शिविर 15 मार्च को
गुमला | डुमरडीह के महाबीर मंदिर परिसर में बजरंग दल के बैनर तले रक्तदान आगामी 15 मार्च को शिविर आयोजित किया गया है जिसमें सभी सरना सनातन धर्म के रामभक्त से अपील किया गया है कि जो रक्तदान करने के इच्छुक हैं निर्धारित समय व स्थान में आकर रक्तदान करें। संगठन से जुड़े रक्तदान कर लोगों की जान बचाकर हिंदुत्व की रक्षा करें। बजरंग दल के मुकेश सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।