वज्रपात से भैंस अाैर करंट से बैल की माैत
भर महाराजगंज गांव में वज्रपात से बुधु उरांव के भैंस की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। बुधु ने बताया कि भैंस चरने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।वहीं कोंसा कामडारा के बड़का टोली निवासी किसान दानिएल हरि का एक बैल विद्युत प्रवाह करंट की चपेट में आने से मर गया। किसान ने विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।