- Hindi News
- National
- Basia News Bunty Became The President Of Central Mahavir Mandal In Gumla
गुमला में केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष बने बंटी
गुमला | केन्द्रीय महावीर मंडल समिति की बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में निर्मल गोयल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम वर्ष 2019 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद इस वर्ष रामनवमी मनाने को लेकर सर्वसम्मति से नए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शशिप्रिया बंटी, सचिव हरजीत सिंह व कोषाध्यक्ष विकास सिंह को मनोनीत किया गया।
शशिप्रिया बंटी ने कहा कि सभी के सहयोग से रामनवमी पूजा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में कुल 22 अखाड़ा संचालित है। सभी अखाड़ों के साथ एक बैठक आहुत करते हुए उनकी समस्या सुनी जाएगी। सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि शनिवार की रात्रि आठ बजे पुन: बैठक रखा गया है। जिसमें उपाध्यक्ष, सह सचिव व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर आगे की रूप रेखा तैयार किया जाएगा। मौके पर रविन्द्र सिंह, संदीप सिंह, दामोदर कसेरा, शिवदयाल गोप, सत्यनारायण पटेल, दुर्गा गुप्ता, अमित पोद्दार आदि थे।