- Hindi News
- National
- Bhandara News Cairo One Killed One Injured After Falling From Uncontrolled Bike
कैरो : अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक की मौत, एक घायल
कैरो | कैरो, नगजुआ सड़क में खण्डा जोड़ा पुल के समीप बीते शाम मोटरसाइकिल में सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिरने से एक की मौत व एक घायल हो गया। भंडरा प्रखण्ड के बिटपी निवासी ( 22 ) वर्षीय संजय उरांव पिता सीताराम उरांव की मौके पर मौत हो गई। वहीं रंजन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया।