पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Campaign Against Electricity Bill Defaulters Connection Severed

बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ अभियान, कनेक्शन कटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली विभाग ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभाग के ईई विशेश्वर मरांडी के निर्देश पर एक टीम गठित कर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कर्मियों ने छह बिजली उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। ईई ने बताया कि दस हजार से ऊपर बिजली बिल बकायेदारों उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है, इसे अभियान के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े बकायदारों को नोटिस भेजते हुए निश्चित समय के अंदर बकाया बिजली भुगतान जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के बड़े बकायदारों को चिन्हित करते हुए विभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। इधर विभाग द्वारा बकायदारों के खिलाफ अभियान से बकायदारों में हड़कंप मच गया है।

नहर मरम्मती कार्य में अनियमितता की शिकायत

सिमडेगा | प्रदेश कांग्रेस सदस्य सह इंटक के प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की और कांग्रेस जिला महासचिव खुशीराम कुमार ने कोबांग डैम के नहर के मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मरम्मत कार्य में कई गड़बड़ियां पाई गई। दिलीप तिर्की ने कहा कि संवेदक के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। नहर का सही निर्माण होने से ग्रामीणों को इसका सही लाभ मिल पाता। तिर्की ने कहा कि संवेदक जैसे तैसे काम कर रहा है और इंजीनियर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नहर के ऊपर डाली गई मिट्‌टी पर रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है। इस बारे में जलपथ प्रमंडल के एसडीई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेई की देखरेख में काम हाे रहा है।

इन बकायदारों को भेजा गया है नोटिस

निर्माण कार्य का जायजा लेते कांग्रेस नेता।

ईई विशेश्‍वर मरांडी ने बताया कि शुक्रवार को दस उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया है जिसमें रोशन तिर्की, के खलखो, एमडी इशफाक आलम, टीएन झा, जैनुल, रोबर्टीना डुंगडुंग, दयानंद राम, जुडीया केसरी, अलफ्रेड तिर्की और सुभाष भेगरा शामिल है। वहीं छह उपभोक्ताओं आयशा खातुन, मो इमरान, इमरोज, मो मुसतफा, मो सलीम और किरण लकडा का बिजली लाईन काटे जाने की भी जानकारी विभाग के द्वारा दी गई है।
खबरें और भी हैं...