पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मालवाहक 12 चक्का ट्रक पलटा, ड्राइवर व खलासी बचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाघरा| घाघरा गुमला मुख्य पथ स्थित चक्का ढलान के समीप अनियंत्रित होकर मालवाहक 12 चक्का ट्रक जेएच 03 डब्ल्यू 6653 पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रक ड्राइवर लोहरदगा सेन्हा निवासी शिबू उरांव ने बताया कि वह जिंदल प्लांट से माल लेकर पुणे जा रहा था। सामने से आ रही वाहन को पास देने के क्रम में कच्ची सड़क पर अपने ट्रक को उतारा। सड़क के किनारे मोबाइल टावर के लिए भूमिगत तार डालने के लिए गड्ढा किया गया था। उसी गड्ढे में ट्रक के बांये तरफ का सभी चक्का धंस गया और ट्रक काफी लोड होने के कारण पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर व खलासी सुरक्षित हैं।
खबरें और भी हैं...