पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bano News Cartoon Laden Container Caught Fire Fire Officials Found Control

कार्टून लदे कंटेनर में लगी आग, दाे दमकलों ने पाया काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सिमडेगा | शहर के भट्‌ठीटोली के निकट कार्टून लदे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। बताया गया कि ट्रक में कार्टून लोड कर रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भट्‌ठीटोली बजाज शो रूम के निकट ट्रक में अचानक चालक ने आग लगते हुए देखा। ट्रक को वहीं रोक दिया गया और लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही दो दमकल वाहनों के साथ दमकलकर्मी और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि शॉट सर्किट के कारण उक्त घटना घटी। करीब शाम साढ़े पांच बजे हुई इस घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए एक घंटे से ज्यादा दमकलकर्मियों को मशक्कत करना पड़ा। इस दौरान दोनों ओर सड़क जाम हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पथ को चालू कराया।*photocaption*
खबरें और भी हैं...