नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
गुमला| गुमला थाना क्षेत्र के एक महिला ने अपनी नतिनी को भगा कर ले जाने के आरोप में रंजीत खाखा नामक युवक पर मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय नतिनी गुमला में सिलाई सीखने आया करती थी। इस दौरान गत 3 मार्च को भी वह सिलाई सीखने के बाद वापस घर गई। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आए और नतिनी को बाइक में बिठाकर ले गए। घर पहुंचने पर इस बात की जानकारी आसपास के लाेगों द्वारा हुई। खोजबीन करने के उपरांत भी नतिनी का कोई पता नहीं चला। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में यह भी कहा है कि नवाडीह गांव का रंजीत खाखा के ऊपर पूर्व में भी उन्होंने मामला दर्ज कराया है। इसलिए वह पूरी तरह से आश्वस्त है कि नतिनी को रंजीत ही बहला फुसलाकर ले गया है।