- Hindi News
- National
- Lohardaga News Children And Youth Ready For Holi Police Administration Is Attentive From Street To Street
होली को तैयार बच्चे और युवा, गली से चौक तक चौकस है पुलिस प्रशासन
होली का समान बेचने वाले दुकानों में रौनक नजर नहीं आ रही है। जबकि समान्य परिस्थितियों में नजारा कुछ और होता था। परंतु इस वर्ष होली का त्योहार दुकानदारों और थोक विक्रेताओं के लिए उत्साह भरा नहीं है। होली के रंग बिरंगी बाजारों से रौनक गायब है। एक ओर त्योहारों में लोहरदगा, रांची ट्रेन की प्रतिदिन चार फेरों वाली सुविधाजनक सवा घंटे में रांची से शॉपिंग कर आने के दौर में लोहरदगा के बाजार पर थोड़ा असर पड़ा है। वहीं गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लोहरदगा में होली का बाजार थोड़ा फीका पड़ गया है। यह बात जरूर है कि होली के बाजार में देर से उत्साह देखने को मिली। होली की वस्तुओं की खरीद बिक्री से जुड़े लोगों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में महंगाई में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। परंतु बारिश व 23 जनवरी की घटना के बाद होली के बाजारों में असर पड़ा है।
वहीं बच्चों और युवा वर्ग डिजाइनर पिचकारियों सहित मौज मस्ती से जुड़ी वेश भूसा आदि की खरीददारी करते दिखें। बाजार में बोतल, मोजर गन, पिचकारी व विभिन्न प्रकार के जानवरों के आकार की पिचकारियां देखी जा रही है। इसके अलावा तरह तरह के मलिंगा हेयर स्टाइल वाली रंगीन जटाएं, विग, मुर्गा, स्पाईडर, मुखौटे, कबिला घाघरा, मुर्गा बिग व टोपियां युवाओं को आकर्षित कर रही है। बाजार में रंग 10से 500 रुपए तक, पिचकारी 10 से 500रूपये तक उपलब्ध है।
युवा व्यवसायी अजीत प्रसाद ने बताया कि इस बार चाइना का सामान नहीं मंगाए है। लोगों में कोरोना वायरस का खौफ बताया जा रहा है। जिसके कारण भारतीय वस्तुओं की चाह देखने को मिल रही है। इधर होली को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है।