पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैरातों की बकाया राशि वसूली के लिए नगर परिषद करेगा कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद के विभिन्न सैरातों की बकाया राशि दबाकर बैठने वाले तीन संवेदकों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में नगर परिषद की ओर से सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि तीन दिनों के अंदर नगर परिषद कार्यालय में बकाया राशि जमा करें नहीं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2016-17 में टैक्सी स्टैंड का ठेका लेने वाले संजय कुमार सिंह पर नगर परिषद का एक लाख 11 हजार 300 रुपए, वर्ष 2018-19 में बस स्टैंड का ठेका लेने वाले अवधेश कुमार केशरी पर छह लाख 100 रुपए और दैनिक बाजार का इसी वर्ष ठेका लेने वाले दीपक कुमार पर चार लाख रुपए बकाया है। कार्यपालक पदाधिकारी देव कुमार राम ने बताया कि उक्त लोगों के द्वारा सैरात की बंदोबस्ती ली गई थी लेकिन उक्त बकाया राशि अबतक जमा नहीं किया गया है। नोटिस जारी होने के तीन दिन के भीतर पैसा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...