कोरोना की वजह से मुर्गा की बिक्री घटी
अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका कोरोना वायरस का असर बिशुनपुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में देखने को मिला। शनिवार को बिशुनपुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट में बॉयलर मुर्गा की बिक्री में भारी गिरावट हुई। मुर्गा विक्रेता अष्टम कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे है। इक्का-दुक्का ही लोग आ रहे है। मगर ज्यादातर लोग भय के कारण बॉयलर मुर्गा नहीं खरीद रहे हैं। जिससे हम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।
वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोरोना वायरस संबंधित कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में यह भय फैल गया है कि कोरोना वायरस बॉयलर मुर्गा से ही पनप रहा है। जिसके चलते प्रखंड के लोग बॉयलर मुर्गा नहीं खरीद रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि कीमत में भी गिरावट आई है, लेकिन लोग नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि कौरोना के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ। दाना आदि में खर्च ो हो ही रहा है।