डीसी से की गैर मजरुआ जमीन कब्जा कर बेचने की शिकायत
गुमला|गुमला शहर से सटे भलदम चट्टी (सोसो मोड़) के गैर मजरुआ आम जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर जमीन की बिक्री की जा रही है और मकान बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया है। उपायुक्त को आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त जमीन गैर मजरुआ है। परंतु कुछ लोगों ने कब्जा कर उसकी बिक्री शुरू कर दी है। घर बनाया जा रहा है। आवेदन देने वालों में मृत्युंजय कुमार, राकेश सिंह, किशोर सिंह, धरमू गोप, मधुसूदन यादव, रोहित सिंह, एके मिश्रा, मंगल सोनी, बसंत सिंह, जोगी केरकेट्टा, बंधा महली, लच्छू लोहरा, बाल किशोर मिश्रा, बुद्धेश्वर महली, चुयां महली, राम महली शामिल हैं।