- Hindi News
- National
- Gumla News Concluding General Assembly Of The Bhikhariat Catholic Women39s Association
भिखारिएट काथलिक महिला संघ की आम सभा का समापन
गुमला| पालकोट प्रखंड स्थित नाथपुर पंचायत संत जोन गिरजाघर लौवाकेरा पारिस में करौंदाबेड़ा भिखारिएट काथलिक महिला संघ की पंद्रहवीं वार्षिक आम सभा का दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर करौंदा बेड़ा पारिस के पल्ली परोहित फादर डीन मोजेश खलखो व फादर अदीप तिग्गा के द्वारा विशेष मिस्सा पूजा किया गया। उन्होंने अपने संदेश में परिवार की माता की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला। मौके पर फादर निरंजन एक्का, फादर फिलमोन, फादर वालटर, फादर लौरेंस, फादर जितन, सिस्टर ममता, प्रेमा, दिव्या, अनसितया, मेरी जसिंता, तेरेसा मिंज, नेलसन सोरेंग, राहुल कुजूर, भूषण किडो आदि थे।