पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghaghra News Connection Will Be Cut If Electricity Bill Is More Than Two Thousand Outstanding

बिजली बिल दो हजार से अधिक बकाया होने पर काटा जाएगा कनेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाघरा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जिनका बिजली का बकाया बिल ₹2000 रुपए से अधिक है वैसे उपभोक्ता अविलंब बिजली बिल के बकाया राशि का भुगतान कर दें। अन्यथा उनका कनेक्शन काटा जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विद्युत मंडल घाघरा के कनीय अभियंता सूरज दास ने दी। उन्होंने दूरभाष पर संपर्क कर बताया कि जिनका भी बकाया 2000 रुपए से अधिक है वैसे उपभोक्ता जल्द से जल्द कार्यालय में आकर बकाया राशि का भुगतान कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि एपीएल और बीपीएल दोनों उपभोक्ता के लिए यह अवसर दिया गया है। समयावधि के अंदर अगर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उपभोक्ताओं से बकाया का भुगतान करने का अाग्रह किया गया था।

खबरें और भी हैं...