पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिवासियों काे हिन्दू बनाने की साजिश ः सुखदेव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा| पड़हा परिषद के बैनर तले 7 व 8 मार्च को तीन सीमानी पड़हा केंद्र जरियो में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर खुटी, रांची, गुमला, लातेहार लोहरदगा के 50 गांव के लोग उपस्थित हुए। मौके पर कहा गया कि 2021 में होने वाली जनगणना के माध्यम से आदिवासियों काे हिन्दू बनाने की साजिश की जा रही है। जिसका आदिवासी समाज विरोध करती है। इस दाैरान 2021 की जनगणना में 1951 के आधार पर सातवें कॉलम में आदिवासी धर्म के रुप में अंकित करने की बात कही गई। साथ ही सीएए, एनआरसी, व एनपीआर पर चर्चा की और अन्य राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधियों से संपर्क कर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। मौके पर 31 मार्च को जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा मौके पर हरिनाथ मुण्डा, फागू लकड़ा, परमेश्वर भगत, रंथु उरांव, तेतर उरांव, प्रभुदयाल उरॉव, पूर्व मंत्री सधनु भगत, विनोद भगत, कामेश्वर उरांव, कार्तिक भगत, मंगरा उरांव आदि थे।
खबरें और भी हैं...