हथियार के साथ पकड़ाए अपराधी को भेजा गया जेल
इधर बुधवार को फसिया ढोढ़रीटोली से हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी फागू नगेशिया को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे एएसआई विपिन कुमार दल बल के साथ गश्ती पर थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि फसिया ढा़ेढरीटोली में एक युवक के पास हथियार है। और आसपास के लोगों को डरा धमका रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए वे जैसी ही मौके पर रंजीत उरांव के घर के पास पहुंचे, तो वह युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ा। उसने अपना नाम फागू नगेशिया व पता रायडीह हरिनछपरा वर्तमान पता फसिया ढोढरीटोली बताया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत उसे गिरफ्तार किया गया।