पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhandara News Criminals Steal Goods And Cash Worth Rs 7 Lakh From The Shop Then Set It On Fire

अपराधियों ने दुकान से की 7 लाख रुपए के सामान व नगद की चाेरी, फिर आग लगा दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के झिको चट्टी के समीप एक जनरल स्टोर में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने जमकर लूटपाट की। जिसके बाद दुकान में ही बिक्री को रखे पेट्रोल को दुकान में छिड़ककर दुकान को आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना में दुकान मालिक चट्टी निवासी मुनेश्वर महतो को सात लाख रुपए का नुकसान हुआ। मामले पर दुकान मालिक ने बताया कि अज्ञात पर भंडरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इधर मामले पर भंडरा थाना प्रभारी संत कुमार राय ने बताया मामला दर्ज करने के बाद से निरंतर अपराधियों के धरपकड़ को लेकर छापामारी अभियान चलायी जा रही है। वहीं दुकान का मुआयना भी किया गया है। मामले पर भुक्तभोगी ने बताया कि उनके घर से लगभग ढ़ाई किमी दूर संत लॉरेंस स्कूल के समीप स्थित दुकान को वो रोज की ही तरह 9 मार्च को बंद कर घर आ गए थे। जिसके बाद 10 मार्च को सुबह दुकान खोलने गए तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जाते जाते दुकान में रखे पेट्रोल छिड़क कर दुकान में आग लगा दी। इससे सात लाख का नुकसान हुआ। बिक्री के लिए रखा स्टील का अलमीरा, स्टील का पलंग, दर्जनों कुर्सी, टेबल, साउंड सिस्टम, फोटो कोपी मशीन, फ्रिज, पंखे, स्टेशनरी और किराना का सामान जल कर राख हो गया। वहीं गैस सिलेंडर फटने से घर के दीवारों में दरार आ गई।

दुकान में जले पड़े फर्निचर।
खबरें और भी हैं...