- Hindi News
- National
- Simdega News Cs Said Through Video Conferencing Janata Darbar Be Postponed Till Further Order
सीएस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा-जनता दरबार अगले आदेश तक स्थगित रखें
मुख्य सचिव ने शुुुुुुुुुुुुुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला में चल रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं जनता दरबार जैसे आयोजनों को तत्काल अपरिहार्य कारणों से जिले में अगले आदेश तक स्थगित रखने का आदेश दिया गया है। मुख्य सचिव ने उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल से कहा कि अगले आदेश तक ऐसे आयोजनों पर रोक
लगाया जाए।
मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में डीसी ने सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को मुख्य सचिव के द्वारा प्राप्त निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं जनता दरबार का आयोजन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी परवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता एके सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन, भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित थे।
टी10 नाॅकआउट टूर्नामेंट स्थगित
सिमडेगा|प्रशासन ने काेरोना वायरस के खतरे को देखते हुए काफी सतर्कता बरतनी शुरू की है। शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव से मिले निर्देशाें के आलाेक में जहां अगले आदेश तक जनता दरबार स्थगित रखे गए हैं वहीं भीड़ भाड़ के जुटान वाले सभी कार्यक्रमों को रोका जा रहा है। इस क्रम में शनिवार से होने वाले टी 10 नॉकआउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शरीफ खान ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के अनुसार अब 15 अप्रैल तक टूर्नामेंट नहीं होगा। इसके बाद टूर्नामेंट की तिथि के बारे विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीओ ने भीड़ भाड़ वाले किसी भी प्रोग्राम का आयोजन नहीं किए जाने की बात कही है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद अधिकारी।