पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के अवसर पर सद्भाव बनाए रखने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना परिसर को रविवार को हुई शांति समिति की बैठक में होली के अवसर पर सद्भाव आैर शांति बनाए रखने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी फिलिप मिंज और प्रमुख बालमुनी लुगुन ने बैठक की अध्यक्षता की। कहा गया कि सभी लोग शांति और सद्भाव के साथ होली मनाएं। ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे दूसरे को कष्ट हो। कहा गया कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए संकल्पित है। लोग पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों के बारे जानकारी दें। माैके पर महेश साहू, सुभाष साहू, विश्वनाथ साहू, सरयू साहू, मो. मुस्तफा, राजू साहू, गुडविन कंडुलना, जयंती देवी, पूर्व मुखिया एलिजाबेथ कंडुलना, अब्राहम लुगुन, संजय अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बच्चों ने एक दूजे को लगाया अबीर गुलाल, बांटी खुिशयां

सिमडेगा | सिमडेगा डांस एकाडमी में रविवार को होली मिलन समारोह और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का अायोजन किया गया। बच्चों ने एरोबिक एक्सरसाइज, कत्थक नृत्य, बॉलीवुड नृत्य का अभ्यास किया। संचालक राहुल कुमार ने होल को आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व बताते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने महिला दिवस की भी बधाई दी। संस्थान के बच्चों से कहा गया कि अप्रैल माह में ऑडिशन के लिए वे अपने नाम का रजिस्ट्रेशन कराएं और अभ्यास जारी रखें।

इस बार लोग मनाएंगे तिलक होली

बैठक में शामिल लोग

बोलबा | थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से कई देशों में लोग दहशत में हैं। इससे बचाव जरूरी है। इसलिए इस बार बोलबा में तिलक होली मनाई जाएगी। कह गया कि लोग किसी को कच्चा रंग बिलकुल नहीं लगाएं वहीं गुलाल भी जबरन नहीं लगाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर लोग नशे का सेवन न करें।
खबरें और भी हैं...