पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव परिवार की बैठक में कार्यक्रम पर हुई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | शहर के गुलजार गली स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरूवार को शिव परिवार के सदस्य एकत्रित हुए। संगोष्ठी में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बताया गया कि नगर भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिव परिवार के साहब हरिद्रानंद जी उपस्थित होंगे। संगोष्ठी में लोगोें से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या मेंं 12 अप्रैल के कार्यक्रम में शामिल हों और हरिद्रानंद जी के विचारों से अवगत हों। कहा गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोग शामिल हों इसके लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। इस अवसर पर गुलजार गली मंदिर में शिव चर्चा भी हुई जिसमें परिवार के सदस्यों ने अपने विचार रखे। कहा कि शिव को गुरू बनाने के बाद वे कैसा अनुभव करते हैं। इस अवसर पर गुरू बहनों ने भगवान शिव को समर्पित कई भजन गाए।
खबरें और भी हैं...