- Hindi News
- National
- Lohardaga News Districts Put Their Problems Before Dc Request For Solutions
जिलेवासियों ने रखी डीसी के समक्ष अपनी समस्या, समाधान की गुहार
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीसी आकांक्षा रंजन से मुलाकात की। डीसी के समक्ष सदर प्रखंड के अभय अग्रवाल ने सड़क के लिए अनुमति संबंधी, शशिभूषण शर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन, सीता देवी ने भरण-पोषण से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। इनके अलावा सेन्हा की सरिता देवी, मधुबन टोली की सरिता देवी, बनसरी टोली के सुकरा उरांव, हेसल के सोमा उरांव, गंगोत्री देवी ने भी अपनी समस्या को डीसी के समक्ष रखा। समस्याओं का निराकरण के लिए डीसी द्वारा जरूरी निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।