पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग फूलमनी काे घर पर कब्जा दिलाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किस्को|कामडारा प्रखंड प्रशासन की पहल पर गुरुवार को 70 वर्षीय दिव्यांग फूलमनी लोहराइन का हाजड़ा गांव स्थित घर दूसरे के कब्जे से मुक्त करा उसे साैंपा गया। वहीं नाती मुकेश लोहरा उसे आजीवन साथ रखने को तैयार हो गया। दिव्यांग फूलमनी के संबंध में खबरें प्रकाशित हाेने के बाद वृद्धा का नाती मुकेश लोहरा, सरिता पंचायत के पूर्व मुखिया बीरेन्द्र सुरीन व सालेगुटू पंचायत के मुखिया सुनील सुरीन, जिला विधिक सेवा गुमला के वकील राघव सिंह, पीएलवी भिखारी उरांव व अमृता कुमारी वृद्धा फूलमनी को हाजड़ा ले गए। उसके घर को मुक्त कराते हुए कब्जा दिला दिया।वहीं जिस सुरेश लोहरा ने उसका राशन कार्ड को रखा था, उसने भी वापस कर देने की बात कही है। इस दौरान वृद्धा की बेटी मेरी देवी भी मौजूद थीं। मालूम हो कि उक्त विकलांग वृद्धा पिछले तीन माह से पैरों के बल बैठकर रेंगते हुये इधर-उधर मांग कर खाती थी। बाजार टांड़ की छप्पर मे जाकर सोती थी। दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होते ही कामडारा बीडीओ पवन महतो ने बीती बुधवार को गांव चंदाटोली बाजार टांड़ में जाकर उक्त वृद्धा का हाल-खबर लिया। फिर से पेंशन चालू कराए जाने के लिये बैंक मे खाता खोलने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा व्हील चेयर के लिये प्रक्रिया चल रही है।
खबरें और भी हैं...