पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Doctors Team Reached Village To Check Payal39s Health Fear Of Having Tumor Like Sphere In Back

डाॅक्टराें की टीम ने गांव पहुंच कर पायल के स्वास्थ्य की जांच की, पीठ में ट्यूमर जैसा गोला होने की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करमटोली निवासी सपना टोप्पो की नाबालिग बेटी पायल कुमारी की पीड़ा दैनिक भास्कर में प्रकाशित किये जाने व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा इसे संज्ञान में लिये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर सजिदुल्लाह खान के नेतृत्व में रविवार काे पायल के घर पहुंच कर उसके स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया पाया कि पीठ में ट्यूमर जैसा गोला होने व नस का दबाब के कारण पायल का दोनों पैर काम करना बंद कर दिया है। टीम ने किसी बड़े अस्पताल में पायल का समुचित इलाज कराए जाने के बाद उसके चलने की संभावना जताई है। सीएस विजया भेंगरा ने कहा कि पायल का समुचित इलाज कराया जाएगा। ताकि वह चल फिर सके। डॉक्टरों के मुताबिक उसके पीठ में ट्यूमर जैसा कोई गोला है व नस दबा हुआ है। जिसके कारण ही वह दोनों पैर से नही चल पाती है। उसके ठीक होने की संभावना है। गोल्डन कार्ड जेनरेट कराकर उसे बेहतर इलाज हेतु पहले रिम्स रेफर किया जाएगा। फिर जैसा रिपोर्ट होगा वैसा आगे इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

टीम के सदस्य मौके पर से ही पायल के इलाज को लेकर अपनी कवायद शुरू कर दी है। इलाज से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज को लिया गया है। ताकि सबसे पहले उसका गोल्डन कार्ड जेनरेट कराया जा सके। इसके लिए 11 मार्च को पायल को एम्बुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल लाया जाएगा। तत्पश्चात सीएस के निर्देश पर इलाज को लेकर आगे की प्रकिया तेज की जाएगी।टीम में डॉक्टर सजिदुल्लाह के अलावा पीईओ संतोष गुप्ता, संगणक शिवचरण साहू, हेल्थ वर्कर प्रतीक चौबे सामिल थे। डॉक्टर साजिदउल्लाह ने कहा कि जांच के बाद सभी रिपोर्ट सीएस को सौंपा गया है। पायल का गोल्डन कार्ड जेनरेट कराने हेतु 11 मार्च को उसे अस्पताल लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...