- Hindi News
- National
- Gumla News Don39t Pay Attention To Rumors Keep An Eye On Social Media Sp
अफवाहों पर न दें ध्यान, सोशल मीडिया पर है नजर : एसपी
एसपी अंजनी झा ने कहा कि पर्व को लेकर डीसी-एसपी का संयुक्त आदेश जारी हो चुका है। सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील इलाकों में स्टैटिक बल की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम व संवेदनशील थानाें में क्यूआईटी बल मुस्तैद है। सुरक्षा को लेकर आंतरिक बलों के अलावा बाहर के 100 बल और 100 अतिरिक्त होमगार्ड सुरक्षा की कमान संभालेंगे। एसपी ने सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व बनाने की बात कहते हुए अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।