- Hindi News
- National
- Gumla News Drainage Of The Drains Is Causing Water Logging On The Roads With Dirty Water
नालियों के गंदे पानी से सड़कों पर जलजमाव, बजबजा रही है नालियां
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 के मुहल्ले वासी इन दिनों वर्षा के बाद नालियों के गंदे पानी से सड़कों पर होने वाले जलजमाव के कारण परेशान है। जिसके कारण लोगों में नगर परिषद व स्थानीय वार्ड पार्षद के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। वार्ड पार्षद मो रेहान से मांग किये जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जलजमाव व गंदे पानी के जमा होने के कारण लोगों को इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। किसी तरह लोग पानी के ऊपर ईंट व पत्थर रखकर आवाजाही कर रहे है। मो कासफ़ रजा, मो शमसाद, शाहबाज रजा, अब्दुल कादिर, जयाउल हसन आदि लोगो ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण मोहल्ला वासी नारकीय जीवन जीवन को विवश है। हल्की बारिश में भी मुहल्ले की सभी सड़कों में भारी जल जमाव हो जाता है। नाली का पानी व कचरों से सड़क भर जाती है। ऐसी स्थिति में सड़कों से गुजरना कठिन हो जाता है। वर्षा रुकने के घंटों बाद सड़क से पानी का बहाव हो पाता है। मगर नाली के कचरों व कीचड़ से सड़क सरोबार रहती है। ईंट व पत्थर रखकर इन सड़कों से आवाजाही की जाती है। साथ ही जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इलाके में कई बीमारी फैलने की संभावना है।