पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौ बालक-बालिकाओं के बीच पोशाक बांटी गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायडीह प्रखंड के कोबजा पंचायत के हर्रादर एवं रामजा गांव में वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा संचालित एकल विद्यालय एवं गांव के लगभग 100 बालक बालिकाओं के बीच पोशाक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कोबजा पंचायत के मुखिया विशु सोरेन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने एवं समाज तथा माता पिता को गौरवान्वित करने की बातें कहीं। वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र के जिला संगठन मंत्री आंगनू उरांव, मंडल प्रमुख जितपती देवी, एकल विद्यालय के आचार्य माघू सिंह, वार्ड सदस्य गीता देवी, समाओ देवी, भीम सिंह, सालों देवी, सुशीला देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...