पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Drink Warm Water Avoid Stale Food In The Change Of Weather Dr Toppo

मौसम के बदलाव में पीएं गर्म पानी, बासी भोजन से करें परहेज : डॉ. टोप्पो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला| मौसम में हुए बदलाव के बाद वायरल बिमारी के मरीजों की संख्या सदर अस्पताल में बढ़ने लगी है। अस्पताल से प्राप्त आंकड़ा के अनुसार तीन दिनों में सदी, खांसी व जुकाम से पीड़ित 40 मरीज इलाज कराने पहुंचे है। जिनका उपचार कर आवश्यक दवाएं दी गई है। चिकित्सक राजेश टोप्पो ने बताया कि तीन दिनों से बेमौसम बारिश होने से वायरल बिमारी के मरीज पहुंच रहे है। जिसे सर दर्द, बुखार, हल्की खांसी, बदन हाथ में दर्द हो रहा है। उन्होंने इस पर रोकथाम का उपाय बताते हुए सभी लोग अभी गर्म पानी का सेवन करें। साथ ही बासी भोजन न करें। हल्की व गर्म भोजन का सेवन करें। साथ ही गर्म कपड़ा पहनें। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लंे।
खबरें और भी हैं...