पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lohardaga News Due To Poverty Nani Handed Over Two Girls To Cwc So That They Could Study

गरीबी के कारण नानी ने दो बच्चियों को सीडब्ल्यूसी को सौंपा, ताकि वे पढ़ सकें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नतिनी को लेकर सीडब्ल्यूसी पहुंची चमन उराईन।

गुमला| जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कोइनारा टोंगरी टोली गांव निवासी स्वर्गीय मंगन उरांव की प|ी चमन उराईन ने गरीबी की वजह से अपनी दो नतिनी को देखरेख के लिए सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। वह शुक्रवार को एराउज चाइल्ड लाइन के सहायता से सीडब्लयूसी पहुंची और बच्चों को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फुलमनी उराईन की मौत दो वर्ष पूर्व हो गयी थी। इसकी दो बेटी यथा सात वर्षीय मेघा उराईन व पांच वर्षीय खुशी उराईन है। इन दोनों का लालन-पालन करने में अब उन्हें परेशानी हो रही है। इसलिए दोनों को सीडब्लयूसी के संरक्षण में सौंपने का निर्णय लिया। ताकि दोनों बच्ची का लालन-पालन सही से हो सके और वे कुछ बन सके। चमन ने बताया कि दोनों बच्ची गांव के आरसी मवि कोईनारा में पढ़ाई कर रही थी। सीडब्लयूसी सदस्य सुषमा देवी ने बताया कि बच्चों को सरंक्षण में लिया गया है। दोनों को पढ़ाया जाएगा।

चमन ने बताया कि फुलमनी उराईन की शादी आठ वर्ष पूर्व पुगू के प्रदीप उरांव के साथ हुई थी। बाद में कुछ पारिवारिक विवाद के कारण प्रदीप व फुलमनी अलग-अलग रहने लगे। फुलमनी इसके बाद काम के तलाश में दिल्ली गई थी। जहां वह बिहार राज्य के विक्रम के संपर्क में आई और दोनों में प्रेम हुआ। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। एक बार दोनों साथ में गुमला भी गांव आए थे। इसके बाद फुलमनी का दो बच्ची मेघा व खुशी हुई। बाद में फुलमनी की मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद विक्रम एक बार भी मिलने नहीं आया। अब लालन-पालन में परेशानी होने लगी।
खबरें और भी हैं...