पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्याओं को दूर करने के लिए कर रहे प्रयास : रेहान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नप के वार्ड 14 के पार्षद रेहान अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपने वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए वे प्रयासरत है। इन दिनों हुई बारिश के बाद वार्ड की सड़कों व नालियों की वजह से गंदे पानी की उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए भी वे प्रयास कर रहे है। वैसे नप के कर्मियों के माध्यम से उन्होंने साफ-सफाई का कार्य करवा दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वार्डवासियों ने शिकायत की थी कि पार्षद वार्ड के विकास को लेकर चिंतित नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। अपने स्तर से समस्याओं को दूर करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे है।

खबरें और भी हैं...