- Hindi News
- National
- Basia News Elephants Ate Three Clocks Of Demolished School Children Also Ate Rice
हाथियाें ने तीन घराें काे किया ध्वस्त स्कूली बच्चों का चावल भी खा गया
बसिया प्रखंड के सूरजपुर गांव में जंगली हाथियाें का झुंड मंगलवार की रात सुमती देवी के घर को धंसा कर 7 क्विंटल धान, 1 क्विंटल मडुवा चट कर गए। इसके अलावा घर के समानों की भी क्षति हुई। दूसरी घटना निनई गांव मे फूलचंद यादव के दो एकड़ में लगे आलू के फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पिछले हफ्ते जंगली हाथी भोजन की तलाश में बिचा मुंडा अाैर पार्वती देवी का घर ढहाकर धान मडुआ खा गए थे। द्वारसिनी स्कूल की दीवार तोड़कर बच्चों का चावल खा गए और गंगड़ा, बनई, द्वारसिनी, महराजगंज के कई किसान के फसल घर बर्बाद कर दिया गरीबों की साल भर की कमाई, जीने का सहारा समाप्त हो गया। गरीब रो रोकर बुरा हाल है। हाथी प्रतिदिन किसी ना किसी परिवार को बेघर कर रहे है। परन्तु बसिया वन विभाग चैन की नींद सो रहे हैं, गरीबों का फिक्र नहीं है। वन विभाग सिर्फ हाथियों की जानकारी लेते रहे और कार्यालय में बैठकर मुआवजे के आवेदन लेते हैं। उसे भागने का कोई उपाय करते नहीं दिख रहे हैं। इस संबंध में वनपाल अंथोनी लकड़ा कहते है हाथियों को भगाया जाएगा, मुआवजे के लिये लोग आवेदन दें। बसिया प्रखंड में पिछले पंद्रह दिनों से लगातार जंगली हाथियों के आतंक से गरीब किसान बेघर हो रहे हैं।
जंगली हाथी ने उत्पात मचाया, फसलों को रौंदा
भरनो | प्रखण्ड के सरगांव गांव के सटे सरगांव पतराटोली गांव में बीते रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जंगली हाथियों में गांव के किसान मंगेश्वर उरांव, पुनिया देवी व कई अन्य किसानों के खेतों में लगे गेंहूं के फसल को राैंद कर बर्बाद कर दिया। सरगांव जंगल में जंगली हाथियों के धमक से सरगांव, खरतंगा, मारासिली, मदनपुर, जिरहुल समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण काफी भयभीत हैं। जंगली हाथियों के द्वारा कई किसानों के खेतों में लगे फसलों को राैंद कर बर्बाद करने के बाद किसानों के द्वारा वन विभाग के पदाधिकारियों से हाथियों को भागने और प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की गई है।
हाथी द्वारा ध्वस्त किया गया घर।