पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Elephants Broke Home Family Forced To Stay In School Building

हाथियों ने तोड़ा घर, स्कूल भवन में रहने को विवश परिवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | ठेठईटांगर के दुमकी पंचायत अंतर्गत चेटमाल निवासी सुमन बेसरा मुआवजे की आस देख रहे हैं। दो महीने पहले जंगली हाथियों के झुंड ने सुमन के घर को ध्वस्त कर दिया था। इस घटना में घर में रखा अनाज, बर्तन व पलंग आदि बर्बाद हो गए थे। सुमन ने कहा कि अबतक कोई अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। वे स्कूल भवन में रहने के लिए विवश हैं। कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री और डीसी के पास पत्र प्रेषित कर पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
खबरें और भी हैं...