पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्धा-विधवा पेंशन का सत्यापन करेंगे कर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैरो| प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों, मनरेगा कर्मियों की बैठक हुई। मौके पर लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराने, मनरेगा का कार्य करने, अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के साथ-साथ वृद्धा विधवा पेंशन का सत्यापन करने की बात कही गई। मौके पर बीपीओ मृणाल प्रकाश, एई राजीव कुमार, जेई राहुल कुमार, गुहा भगत, सुहैल अहमद, रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...