पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के भय से ग्राहक नहीं खरीद रहे पोल्ट्री मुर्गा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किस्को | किस्को में कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कोरोना वायरस की खबर फैलते ही लोगों ने पोल्ट्री मुर्गा की सेवन बहुत कम कर दिया है। जिससे बाजार में इनके दाम बहुत अधिक गिर गए है। मुर्गी पालन कर रहे खरकी गांव निवासी इमरान खान ने बताया कि कोरोना वायरस की अफवाह ने पोल्ट्री मुर्गी पालन में काफी नुकसान पहुंचाया है। कर्ज लेकर मुर्गी पालन में लगाया गया लागत के अनुरूप आधे से भी कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है।

पोल्ट्री मुर्गी में पुराना वायरस होने की अफवाह के मामले में किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार मेहरा ने बताया कि मुर्गा में कोरोना वायरस होने का लक्षण नहीं होता है। केवल यह अफवाह है।
खबरें और भी हैं...