पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

17 से 25 मार्च तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

सिमडेगा | फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को जिले के राजकीयकृत उर्दू मवि भट्ठी टोली में भाग फाइलेरिया भाग अभियान के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित एमपीडब्ल्यू चन्द्रमोहन महतो और कुश बड़ाईक ने 17 से 25 मार्च तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में आयोजित आईडीए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को सभी बच्चे अपने अभिभावक, आसपास के लोगों को भी स्कूल लेते आएं और स्कूल में मिलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर फाइलेरिया बीमारी हाथी पांव से बचें। कहा कि यह दवा खाली खाली पेट मे नहीं खानी है। इसलिए सभी कोई खाना खा कर आएं। अभियान में तीन प्रकार की दवा खिलाई जाएगी। जो पूरी तरह सेहत के लिए सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे घर जाकर अपने माता पिता और आसपास के लोगों को आईडीए प्रोग्राम के बारे बताएं।
खबरें और भी हैं...