5 लाख 56 हजार लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा : सीएस
17 से 25 मार्च तक जिले में चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम केेे बारे प्रेस कांफ्रेंस में सिविल सर्जन डा पीके सिन्हा ने बताया कि जिले में 5 लाख 56 हजार लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से छोटे बच्चों, गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिलाओं को आईडीए की दवा नहीं खिलाई जानी है। लम्बाई के अनुसार इन्वरमेक्शन की गोली दें तथा उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। किसी भी स्थिति में खाली पेट में इस दवा का सेवन नहीं करना है। इन्वरमेक्शन और डीईसी की गोली पानी के साथ खाना है। साथ हीं एल्बेंडाजोल की गोली पानी के साथ चबाते हुए लेना चाहिए। इसके लिए पर्यवेक्षक कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले अपने दल द्वारा तैयार की गई परिवार सूची एवं उम्र और लम्बाई के हिसाब से लाभार्थी हेतु निर्धारित खुराक का सत्यापन करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक जिलावासियों को फाइलेरिया की दवा खिलाने में स्वंय के स्तर से भी पहल एवं सहयोग करने की बात कही। इसके अलावे सिविल सर्जन ने कार्यक्रम के बारे में अन्य जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। मीडिया वर्कशाॅप में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा मनोज कुमार डाॅक्टर देवेन्द्र, स्टेट आईईसी डाॅक्टर निलम कुमार, पीसीआई दिल्ली के डाॅक्टर राजश्री, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रेणु बाला आदि मौजूद थे।
प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देतेेे सिविल सर्जन।