गुमला में स्कूटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ निवासी शिवनंदन प्रसाद ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ स्कूटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिवनंदन ने अावेदन के माध्यम से बताया है कि वह आठ मार्च को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए फुलवार टोली गया हुआ था। लौटने के क्रम में खड़ी की हुई जगह पर स्कूटी देखने गया, तो देखा की स्कूटी गायब है। उन्हाेंने बताया कि होंडा कंपनी के जेएच07-43560 नंबर का स्कूटी थी।