सहियाओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
लोहरदगा|समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेन्हा में एचबीवाईसी मॉड्यूल ट्रेनिंग के तहत सहियाओं को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिव्या निशि ने सहियाओं से कहा कि प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाएं। यहां से प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्र के धात्री एवं नवजात को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाएं। बीटीटी रानी देवी ने बताया कि सहियाओं द्वारा 3 माह से 15 माह तक के बच्चों को देखभाल पर प्रथम दिन विशेष चर्चा किया गया। इस प्रशिक्षण में 17 सहियाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी सहिया अपने अपने क्षेत्र में नियम संगत कार्य करेगी। सहिया लोग आज स्वास्थ्य विभाग का एक हिस्सा है, जो स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं को अपना कार्य समझ बेहतर तरीके से कर रही है। मौके पर बीटीटी उषा किरण तिर्की सहित अन्य सहियाएं उपस्थित थी।