प्रत्येक गांव मंे पांच-पांच योजनाओं का होगा चयन
मनरेगा व पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक में शामिल बीडीओ।
सेन्हा|सेन्हा प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक बीडीओ सच्चिदानंद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें मनरेगा का योजना का जिओ टैगिंग करने, ग्राम सभा से पांच पांच योजना लेने और सैंक्शन करने की बात कही गई, जिससे की गांव के मजदूरों को रोजगार मिल सके। कहा गया कि कच्चे काम संबंधित योजना लेंगे। जिन योजना में सामग्री मजदूरी भुगतान हो गया है उसे बंद करने का भी निर्देश दिया गया। एनआरएम के द्वारा जो भी योजना है उसे गांव गांव शुरू करेंगे। सभी पंचायत सेवक को निर्देश दिया गया की पेंशनधारी जिसकी मौत हो चुकी है उसका सत्यापन कर जल्द से जल्द कार्यालय में रिपोर्ट जमा करें, ताकी नया पेंशन का सेक्शन हो सके। साथ ही सभी को सत्यापन प्रमाण पत्र देने की बात कही गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में 19-20 के आवास को पूर्ण कराते हुए दूसरे किस्त का भुगतान करते हुए आवास के कामों में तेजी लाने की बात कही गई। मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक आपस में तालमेल बनाकर आवास को पूर्ण करें। जो लाभुक आवास नहीं बना रहे हैं उनके साथ मिलकर बनवाए। बैठक में पंचायत सेवक, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित अन्य उपस्थित थे।