- Hindi News
- National
- Gumla News Five Villagers Including A Woman Stealing Goat Handed Over To Police
बकरी चोरी कर भाग रहे महिला समेत पांच को ग्रामीणाें ने पुलिस को सौंपा
गुमला| सदर थाना क्षेत्र के फोरी गांव निवासी सुनील भगत ने थाने में पांच लाेगाें के विरुद्ध बकरी चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा गया है कि शनिवार की शाम फोरी स्कूल के पास एक काली रंग का बकरी बंधा हुई थी। उस समय एक ओमीनी चार पहिया वाहन जिसका नंबर जेएच12ए 0889 में सवार पांच लोग बकरी चोरी कर जाने लगे। एक बच्ची ने शोर मचा दी। गांव के लोगों ने पीछा किया। भंडरिया के पास ओमीनी पलट गई। जिसमें पांचों घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल अाराेपी महमूद राय ग्राम बाजपुर जिला रांची, बलको अंसारी, शहीद राय, ग्राम केरसा थाना बेडा़े, नजीब खान ग्राम बड़गीटांड़ व एक महिला मोनी देवी जो रायडीह के पतराटोली की रहने वाली है। सभी चोरों को ग्रामीणों ने पीटा है। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।