गुमला में महारामनवमी के लिए झंडा पूजन
गुमला| महारामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिति द्वारा शनिवार को भगवान हनुमान का झंडा पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी हरि शंकर त्रिपाठी द्वारा स्थानीय टावर चौक में कराया गया। इस दौरान बजरंग बली की जय, जय श्री राम सहित अन्य धार्मिक नारेबाजी की गई। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को महावीर चौक में झंडा पूजा किया जाएगा। वहीं अगामी दो अप्रैल को महानवमी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
मौके पर अध्यक्ष शशिप्रिया बंटी, निर्मल गोयल, रविन्द्र सिंह, अमित पोद्दार, दामोदर कसेरा, विकास सिंह, मुकेश सिंह, भिखेश्वर नागमणि, सत्यनारायण पटेल, दुर्गा गुप्ता, मनीष, लालचंद्र अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी, मनोज वर्मा समेत काफी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे।