पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाइलेरिया मुक्ति अभियान 17 से, लाेग जुड़ें : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक समाहरणालय में हुई। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि सभी जिलावासी 17 से 25 मार्च तक जिले में चलाये जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में जिले के सभी स्कूल, काॅलेज एवं बूथ पर जाकर फाइलेरिया से बचाव की आइवर्मेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खायें एवं फाइलेरिया के प्रकोप को जड़ से खत्म करने में अहम योगदान दें। बैठक में डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन की जिम्मेवारी चिकित्सा पदाधिकारी, पदाधिकारी, आगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहिया, एमपीडब्लू, एएनएम माइक्रो प्लानिंग के गाइडलाइन के अनुसार करें।

जेएसएलपीएस की सखी मण्डल का भी इस अभियान को सफल बनाने में अहम रोल हो सकता है। जेएसएलपीएस डीपीएम को उपायुक्त ने सभी सखी मण्डल की दीदियों को इस अभियान से जोड़ कर माइक्रो लेबल/ग्राम, पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली समूह की बैठकों के माध्यम से महिलाओं को फाइलेरिया के बचाव हेतु दवा को स्वयं भी खाएं एवं अपने आस-पास एवं समुह की दीदियों को खिलाने हेतु जागरूकता फैलाएं। जिला कृषि पदाधिकारी को कृषि विभाग के कृषक मित्र को इस अभियान से जोड़ कर आम-जनों के बीच प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा 17 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ करने का निर्देश दिया। बैठक में कई जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे ।

बैठक में भाग लेते डीसी व अन्य।
खबरें और भी हैं...