- Hindi News
- National
- Simdega News Girl Rescued From The Clutches Of Human Traffickers Due To Mla39s Efforts
विधायक के प्रयास से मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराई गई बच्ची
विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से जिले कि एक बेटी को मानव तस्कर से मुक्त कराया गया। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बच्ची को मानव तस्कर वन्दना डांग और उसके पति ने छह वर्ष पूर्व बेेेंेंेंगलुुुुुरू में बेच दिया था। उस समय उक्त बच्ची छठी कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान मानव तस्कर वन्दना ने बच्ची को बहला फुसला कर बेेेंेंेंगलुुुुुरू ले गया और वहां इंदिरा नगर स्थित बंटू खान के पास बेच दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों ने विधायक बाड़ा को दी। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए बच्ची को छुड़वाने की दिशा में पहल शुरू की। जिसके बाद विधायक के प्रयास से बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची ने बताया कि बैंगलोर में उसे दिन रात काम कराया जाता था। काम नहीं करने पर उसे डराया धमकाया जाता था। लगातार छह वर्षों तक काम करने के बाद भी उसे कुछ पैसा नही मिला। बच्ची ने बताया कि उसे रोज घर कि याद आती थी। याद कर के वो रोज रोती बिलखती थी। साथ ही घर आने के लिए बंटू से गुहार लगती थी। लेकिन बंटू ने उसे डरा धमका देता था। पैसा नहीं रहने के कारण भागकर घर भी नहीं आ सकती थी।