- Hindi News
- National
- Lohardaga News Girl Students Of Uavi Were Made Aware Of The Lightning And Rescue
बालिका उवि की छात्राओं को वज्रपात और बचाव पर किया गया जागरूक
छात्राओं को वज्रपात व उससे बचाव पर जागरूक करते डीडीएमओ।
लोहरदगा | जिले के राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को वज्रपात व उससे बचाव से संबंधित जानकारी पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (डीडीएमओ) विभाकर कुमार द्वारा छात्राओं को बचाव को लेकर कई जानकारी दी गयी।
डीडीएमओ ने छात्राओं को बताया गया कि वज्रपात के समय कभी भी पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहना चाहिए। इस क्रम में सूखे स्थान पर रहने का प्रयास होना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। धातु वाले छाता का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बताया गया कि अन्य मौसम में होने वाले वज्रपात मानसून वाले वज्रपात से ज्यादा खतरनाक होते हैं। पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थान होता है। अगर सम्भव हो तो घरों में लाइटनिंग कंडक्टर लगवाएं। डीडीएमओ ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु वज्रपात की वजह से हो जाती है तो मृतक के आश्रित को 4 लाख का मुआवजा मिलता है। वज्रपात की चपेट में आने से अगर कोई घायल हो जाता है या अपंग हो जाता है तो 4300 से लेकर 2 लाख तक का मुआवजा देने का प्रावधान है।