चपका पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज
घाघरा| घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत में आगामी 14 मार्च को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीण समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने चपका पंचायत के ग्रामीण जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।