पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Gumla Mla Bhushan Tirkey Took Up The Matter Of Road Widening And Restoration In The Assembly

गुमला विधायक भूषण तिर्की ने रोड चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार का मामला विधानसभा में उठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला| गुमला विधायक भूषण तिर्की ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गुमला करमटोली से लेकर काशीर तक आरईओ रोड का चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार को यथाशीघ्र शुरू करने के अलावा चल रहे विधानसभा सत्र में जनसमस्याओं से जुड़ी कई और मामलों को प्राथमिकता के साथ उठाया हैं। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान चैनपुर से डुमरी तक पीआरडी सड़क का चौड़ीकरण व चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय में बड़ा जलमीनार की मांग को उठाया है। उन्होंने बताया कि चैनपुर मुख्यालय में शुद्ध पेजयल के लिए ग्रामीणों ने पानी टंकी की मांग की थी। लोगो को पीने के लिए पानी की समस्या ना हो। विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सत्र के शून्यकाल के दौरान क्षेत्र के कई समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुमला करमटोली से कासिर तक सड़क नहीं होने के कारण लोगो को काफी परेशानी होती है। काफी दूर घूम कर लोगो को जिला मुख्यालय आना पड़ता है।
खबरें और भी हैं...