पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Gumla39s Sadar Hospital Will Soon Be Equipped With Intercom Facility

इंटर कॉम सुविधा से जल्द लैस होगा गुमला का सदर अस्पताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला सदर अस्पताल के प्रमुख इकाई इंटर कॉम सुविधा से लैस होंगे। इससे अस्पताल में प्रमुख इकाईयों में तत्काल संपर्क करने में अधिकारियों एवं कर्मियों को सुविधा मिलेगी। लोगों को एक इकाई से दूसरे इकाई के कर्मी से संपर्क करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को अधिक परेशान नहीं होना होगा। पिछले दिनों गुमला सदर अस्पताल में संपन्न स्वास्थ्य प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अस्पताल प्रबंधक ने सिविल सर्जन को पत्राचार किया है। जिसमें लिए गए निर्णय के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अस्पताल प्रबंधक रवि सौरभ ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित हैंडपंप का पानी जहां-तहां बहने लगता है। जिस कारण हैंडपंप के समीप एक ऐसा चबूतरा निर्माण करने का निर्णय लिया गया है, जिससे हैंडपंप से निकलने वाले अनुपयोगी पानी क बहाव सीधे नाली में जाएगा।

इसके अलावा सदर अस्पताल परिसर और सिविल सर्जन कार्यालय के सामने के परिसर का घेराव करने और सौंदर्यीकरण के लिए बाग सजाने, कचड़ा गृह परिसर के सुंदरीकरण आदि का भी निर्णय लिया गया है। अस्पताल प्रबंधक ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्य आरंभ करने के लिए आदेश मांगा है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में भविष्य में और कई सुविधाएं होंगी।

खबरें और भी हैं...