- Hindi News
- National
- Lohardaga News Hazrat Baba Dukkhan Shah39s Decision To Celebrate Urs From 19 To 21 March
19 से 21 मार्च तक हजरत बाबा दुख्खन शाह का उर्स मनाने का निर्णय
लोहरदगा | हजरत बाबा दुख्खन शाह के 95वां उर्स मनाने को लेकर अंजुमन इस्लामिया की बैठक बुधवार हाजी शकील अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सालाना उर्स 19 से 21 मार्च तक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि 19 मार्च को नमाज ए फर्ज के बाद परचम कुशाई की जाएगी। जिसके बाद बड़ी मस्जिद में सुबह 9 बजे से नमाजे असर तक नातिया-कलाम का मुकाबला होगा। अगले दिन 20 मार्च को सुबह 3 बजे से गुसूल, संदल और चादर पोशी, 6 बजे से कुरानखानी का कार्यक्रम तथा 1 बजे से ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट की ओर से बाबा दुखन शाह मदरसा में लंगरखानी का कार्यक्रम होगा। वहीं 20 व 21 मार्च को चादरपोशी व फातिहाखानी का कार्यक्रम तय किया गया है।